Weight Loss Salad Recipe in Hindi | Healthy Low Calorie Salad
आज के समय में बढ़ता हुआ वजन एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। गलत खानपान, जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी और अनियमित दिनचर्या के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अधिकतर लोग यह जानना चाहते हैं कि बिना भूखे रहे और बिना भारी एक्सरसाइज के weight loss कैसे किया जाए। इसका सबसे आसान, सुरक्षित और असरदार साधन है – weight loss salad recipe in hindi।
सलाद एक ऐसा भोजन है जो कम कैलोरी में भरपूर पोषण देता है। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की चर्बी घटाने, मेटाबॉलिज़्म तेज करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको आसान, स्वादिष्ट और low calorie weight loss salad recipes बताएंगे, जिन्हें आप रोज़ अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं आपके लिए ये सबसे best option है।
दोस्तों मैं पहले ही आपको बता देता हूं की ये रेसिपी मुझे मेरे डायटीशियन ने सजेस्ट की है। यह रेसिपी बिल्कुल प्रोटीन और फाइबर से भरी हुई है। यह सलाद खाने में टेस्टी तो बनेगा ही बनेगा लकिन आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी देगा और तो और इस सलाद में बहुत ही कम मसाले का भी उपयोग किया है तब भी स्वाद एकदम अमेजिंग आएगा।
Ingredient for Weight Loss Salad Recipe in Hindi | वेट लॉस सलाद रेसिपी इन हिंदी की विधि
नीचे दिए गए सभी ingredients आसानी से बाजार में मिल जाते हैं और low calorie, high fiber और protein rich हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं।
Protein Rich Ingredients (प्रोटीन के लिए)
- राजमा – 1/4 कप
- चने – 1/4 कप
- लो-फैट पनीर – 100 ग्राम
- लाल शिमला मिर्च – 1
- पिली शिमला मिर्च – 1
- ब्रोकोली – 1
Basic Vegetables (मुख्य सब्ज़ियाँ)
- प्याज – 1
- मूली – 1
- खीरा – 1
- आइसबर्ग लेट्यूस – 1
- टमाटर – 1
- लेमन जूस – 1 टीस्पून
- ओलिव ऑइल – 1 टीस्पून
- काली मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
- नमक – 1 टीस्पून
- ऑरेगैनो सीज़निंग पाउडर – 1 टीस्पून
- धनिए के पत्ते – स्वादअनुसार
- ब्लैक चाट मसाला (roasted) – 1/2 टीस्पून
- भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
- चनिया चटनी – 1 टीस्पून
Weight Loss Salad – Calorie, Protein, Nutrition & Weight Loss salad recipe in hindi Table
| सामग्री | मात्रा | कैलोरी (लगभग) | प्रोटीन (लगभग) | पोषण लाभ | वजन घटाने के लिए |
|---|---|---|---|---|---|
| राजमा (उबला हुआ) | 1/4 कप | 55 kcal | 4 g | फाइबर, आयरन, प्लांट प्रोटीन | ⭐⭐⭐⭐ |
| चने (उबले हुए) | 1/4 कप | 70 kcal | 5 g | फाइबर, मैग्नीशियम, एनर्जी | ⭐⭐⭐⭐⭐ |
| लो-फैट पनीर | 100 ग्राम | 140 kcal | 18 g | कैल्शियम, हाई प्रोटीन | ⭐⭐⭐⭐ |
| लाल शिमला मिर्च | 1 | 40 kcal | 1 g | विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट | ⭐⭐⭐ |
| पीली शिमला मिर्च | 1 | 35 kcal | 1 g | विटामिन A, इम्युनिटी | ⭐⭐⭐ |
| ब्रोकोली | 1 कप | 30 kcal | 3 g | फाइबर, विटामिन K, डिटॉक्स | ⭐⭐⭐⭐ |
इसे भी जरूर पढ़े : बेस्ट जीरो ऑइल सुपर टेस्टी प्रोटीन सलाद रेसिपी | protein salad recipes in hindi
अब दोस्तों सबसे पहला काम जो मैंने किया है की मैंने 1/4th कप राजमा और 1/4th कप काले चने को मैंने पहले ही भिगो कर रखा है

ओवरनाइट या छः घंटे के लिए कम से कम आप भीगा कर रखना और सीधा ही इनको सबसे पहले कुकर में डाल देना।

मैं यहां पर लगभग तीन-चार गुना पानी डालूंगा और एक चम्मच नमक

और इसको चार पांच सिटी मीडियम फ्लेम पर आराम से लगने दूंगा ताकि जो राजमा है और चने हैं वो पूरे गल जाए। जब तक आपकी सीटिया होंगी तब तक हम यहां पर बाकी सारी तैयारी कर लेगे। तो दोस्तों सबसे पहले बात कर लेते हैं शिमला मिर्च और ब्रोकली की, ऐसा नहीं है दोस्तों की आपको लाल और पीली शिमला मिर्च का ही उपयोग करना है, Weight Loss Salad recipe in hindi में देखो शिमला मिर्च वैसे हमारी वेट मैनेजमेंट में बहुत हेल्प करती है क्योंकि शिमला मिर्च लो कैलोरी होती है और इसमें विटामिन A और B6 बहुत होता है तो आपके वेट लॉस में काफी हेल्प करती है।

रही बात ब्रोकली की इसको तो superfoood कहते हैं। क्योंकि ये आपके बोन्स को भी सपोर्ट करती है, इम्यूनिटी भी बढाती है और आंखों के लिए भी अच्छी होती है। लेकिन मैं कुकिंग के बारे में अगर आपको बताऊं तो आप इनको बहुत छोटा मत काटना मीडियम साइज के चंग्स में काटना।

और जो शिमला मिर्च और ब्रोकली इनको आपको स्टीम करना है क्योंकि डायरेक्ट कच्चा खाओगे तो आपको बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा।

मैंने यहां पर चार-पांच मिनट के लिए स्टीम करने के लिए रख दिया है।

तब तक मैं आपको बताता हूं की बाकी सब्जियां का क्या उपयोग करा है? देखो दोस्तों जो सलाड होते हैं ना उनके अंदर टेक्सचरर्स होने बहुत जरूरी है। अब टेक्सचरर्स से मेरा मतलब क्या है? यहां पर जो सॉफ्ट टेक्सचर आपको देगा वो है यहां पर राजमा और चने दे सकते हैं।

मीडियम टेक्सचर के लिए यहां पर हमारे पास पनीर है।

और तो और हम यहां पर जो स्टीम कर रहे हैं ब्रोकली और कैप्सिकम उससे आएगा।

फिर तीसरा टेक्सचर है जो क्रंचीन इसका है वह हम एक ट्रिक से लाएंगे। मैं अभी आपको दिखाऊंगा उसको आप ध्यान से देखना और आखिर में jusiness जो देगा वह यहां पर सलाड की ड्रेसिंग देगी। मैंने यहां पर एक प्याज लिया है उसको मोटा-मोटा काट लिया है। प्याज आप चाहो तो आप अवॉइड भी कर सकते हो क्योंकि प्याज में शुगर ज्यादा होता है तो कम भी उपयोग कर सकते हो।
एक मूली मैंने ली है और मूली को मैंने रफली काटा है एकदम। मूली में पानी बहुत होता है दोस्तों और मूली के साथ आप यहां पर गाजर का उसे कर सकते हो। इसके साथ साथ एक खीरा लेना और खीरे के छिलका जरूर डालना, फाइबर होना बहुत जरूरी है तभी बैलेंस रहेगा हमारे सलाद का और छिलके में ही फाइबर होता है. दोस्तों लास्टली मैंने यहां पर lettuce डाला है lettuce iceberg लेट्यूस है ये ग्रीनवाला lettuce नहीं है। lettuce में मेजर्ली पानी होता है और एक फ्रेशनेस देगा हमारी रेसिपी को ये।

सब चीजों को बाउल में डाल देंगे और आखिरी चीज मैंने डाली है जो की है टमाटर। टमाटर के देखो दोस्तों यहां पर बीज का यूज़ मत करना और सिर्फ और सिर्फ सलाद वाले टमाटर का यूज़ करना क्योंकि देसी टमाटर में पानी बहुत होता है। मैंने यहां पर सिर्फ साइड्स काटी है और साइड्स को भी सिर्फ चंग्स में काटा है ये तो हो गई दोस्तों हमारी सारी वेजिटेबल्स।

सबको मिक्स करके मैंने एक बाउल में डाल दिया है। अब बताता हूं एक सीक्रेट पॉइंट ये जो सब्जियां है इनको आपने काटने के बाद फ्रीजर में रखना है फ्रिज में नहीं रखना दोस्तों। फ्रीजर में रखने से जो इनका पानी है वह लॉक हो जाएगा और इनका क्रंच बहुत बढ़िया आएगा।

अच्छा इतनी देर में ब्रॉकली भी सॉफ्ट हो गई होगी। अब देखो मैंने यहाँ पर स्टीम जानबूझकर किया है। बॉईल मत करना, बॉईल करोगे तो ये पूरा उबल जाएगा, टेक्सचर पूरा गायब हो जाएगा।

अभी आप देखो ये वैसे फर्म है लेकिन जैसे ही मैं एक फोर्क घुसाऊंगा तो बहुत आराम से जाएगा।

बस दोस्तों अब इसको भी ठंडा होने के लिए रख देना हमारा वहां पर राजमा और काले चने भी ठंडे हो रहे हैं। आखिरी चीज कर लेता हूं प्रोटीन के लिए यहां पर राजमा काले चैन तो है ही लेकिन थोड़ा पनीर होगा तो बैलेंस प्रोटीन रहेगा और थोड़े से फैट्स भी आ जाएंगे। तो थोड़ा आपको गरम पानी करना है

और उसमें नमक डाल के मैंने उसमें पनीर के क्यूब्स डाल दिए हैं।

ये थोड़े से फूल जाएंगे और सेट हो जाएंगे। तो ड्रेसिंग के लिए मैंने यहां पर एक पूरे नींबू का रस लिया है

और उसमें यहां पर ओलिव आयल डाला है। एकदम कोल्ड प्रेस्सेड डाला है।

अगर ओलिव ऑयल नहीं है तो आप यहां पर मूंगफली का तेल भी यूज़ कर सकते हो। बाकी मैं बोलूंगा की बाकी ऑयल को अवॉइड करना। इसी में ही आप यहां पर एक चम्मच तक काली मिर्च मैंने डाली है एक चम्मच नमक डाल देना

और एक चम्मच जो पिज़्ज़ा वाली सीजनिंग होती है ना वो यहां पर डालना।

बहुत ही अमेजिंग लगती है दोस्तों बस दोस्तों ड्रेसिंग भी रेडी है। अब बताता हूं फाइनली Weight Loss Salad recipe in hindi इसको असेंबल कैसे करना है पहले आप ये देखो की हमारी छोटी सी ट्रिक से सब्जियों का क्रंच कितना बढ़ गया है। यही टेक्सचर्स जब आप कहते हो न तो आपके मुं में इसका स्वाद आपको बहुत ही अच्छा लगता है दोस्तोंं क्रंची चीज के साथ आप एकदम सॉफ्ट सॉफ्ट काले चने और राजमा डाल देना।

आप देखो कितने अच्छे से मैंने यह पकाए हैं एकदम नरम होने चाहिए की मुंह में जाए तो ऐसे ही पीस जाए।

साथ में पनीर और क्रंचिनेस के लिए इनफैेक्ट प्रोटीन के लिए भी

आप यहां पर 1/4th कप से आधा कप तक भुना हुआ पिनट डाल सकते हो।

फ्रेश धनिया के साथ-साथ आप यहां पर ड्रेसिंग डालना

और ब्रोकली और कैप्सिकम को बिल्कुल मत भूलना यह भी डाल देना।

यह तो हो गया दोस्तों आपका बेसिक Weight Loss Salad recipe in hindi हाई प्रोटीन वाला सलाड एकदम रेडी जिनको ज्यादा मसाले बिल्कुल ऐसे बनाएं और इसको आराम से एंजॉय कर सकते हैंं। हा लेकिन जिनको थोड़ा चटपटा पसंद है मेरे जैसे लोग, तो उनके लिए मैं बता दू की मैं क्या करता हूं की मैं एंड में इसके ऊपर काला वाला चाट मसाला डाल देता हूं। जो भुना हुआ होता है उसके साथ-साथ भुना हुआ जीरा डालना और धनिया की चटनी डालना चटपटी वाली।

ओ हो एकदम मस्त चटपटा चाट वाला टेस्ट आ जाता है। अब ऐसे भी खा सकते हो वो आपके ऊपर है लेकिन आप यह बना कर देखना सच में आपका पेट भी भर जाएगा और बिल्कुल भरा हुआ है फाइबर और प्रोटीन से तो इसको बनाना बिल्कुल बनता है।
Weight Loss Salad recipe in hindi Khane Ke Fayde
- पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
- कैलोरी कम और पोषण अधिक।
- पाचन क्रिया बेहतर होती है।
- शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
- डायबिटीज और BP के मरीजों के लिए फायदेमंद।
Weight Loss Salad Kab Aur Kaise Khani Chahiye?
- सुबह नाश्ते में
- लंच से पहले
- रात के खाने में हल्के भोजन के रूप में
- दिन में 1–2 बार सलाद खाना पर्याप्त होता है।
Total Nutrition (पूरे सलाद की – संभावित)
- Total Calories: 370–380 kcal
- Total Protein: ~32 g
- High Fiber + High Protein Salad
Ye Salad Weight Loss Ke Liye Kyun Best Hai?
पेट लंबे समय तक भरा रहता है
मेटाबॉलिज़्म तेज करता है
Belly fat कम करने में मदद
Muscle loss बिना healthy weight loss
Best Time to Eat
- Lunch से पहले
- या Dinner में light meal
Weight Loss Salad Recipe in Hindi – FAQs
Q1. क्या सिर्फ सलाद खाने से वजन कम हो सकता है?
सलाद वजन कम करने में मदद करता है, लेकिन long-term weight loss के लिए balanced diet जरूरी है।
Q2. Weight loss salad का best time क्या है?
सुबह या लंच से पहले सलाद खाना सबसे अच्छा माना जाता है।
Q3. क्या रोज़ सलाद खाना सुरक्षित है?
हाँ, अगर आप अलग-अलग तरह के सलाद खाते हैं।
Q4. क्या weight loss salad डायबिटीज मरीज खा सकते हैं?
हाँ, low sugar और high fiber salad सुरक्षित होते हैं।
Q5. Weight loss salad में क्या नहीं डालना चाहिए?
मायोनीज़, क्रीम, फ्राइड चीज़ें और ज्यादा नमक से बचें।
निष्कर्ष
अगर आप हेल्दी और प्राकृतिक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो ये weight loss salad recipe in hindi आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। नियमित रूप से सही सलाद खाने और हल्की एक्सरसाइज करने से आप बिना कमजोरी के वजन घटा सकते हैं।
सलाह: किसी भी डाइट को शुरू करने से पहले अपने शरीर की जरूरत को समझें और जरूरत पड़े तो विशेषज्ञ से सलाह लें।