Gajar ka Halwa Recipe with Khoya (2025 की बेस्ट रेसिपी)
गाजर का हलवा भारत की सबसे पसंद की जाने वाली मिठाई है, और जब इसमें खोया (मावा) जोड़ दिया जाए तो इसका स्वाद एकदम हलवाई जैसा हो जाता है। सर्दियों के दिनों में गरमा-गरम गाजर का हलवा खाना हर किसी की फेवरेट मेमोरी होती है। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे Gajar ka Halwa Recipe with Khoya बनाने की आसान, स्वादिष्ट और स्टेप-बाय-स्टेप विधि, साथ ही इसमें स्वाद बढ़ाने के कुछ खास टिप्स भी।
Ingredients – Gajar ka Halwa recipe with Khoya की सामग्री
मुख्य सामग्री:
पैन / कढ़ाई – 1
गाय या भैस का दूध – 1.5 लिटर
चीनी – आधा कप (स्वाद अनुसार कम/ज्यादा)
घी – 1 tbsp
ताजा घिसा हुआ लाल गाजर – 1.5 किलो
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
फुल-क्रीम दूध – 1 कप
घी – 4–5 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स:
बादाम – 10–12
काजू – 10–12
पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
आज मैं बनाने जा रही हूं gajar ka halwa recipe with khoya। आज की इस रेसिपी में मैं होममेड खोया का इस्तेमाल करुँगी मतलब खोया कैसे बनाते है घर पर आसान तरीके से और साथ ही एकदम शादी वाले जो गाजर का हलवा बनता है ना हलवाई वाला वह कैसे बनाते हैं वह भी बताऊंगी। तो इसलिए आज के मजेदार हलवाई स्टाइल गाजर के हलवे की रेसिपी को शुरू करते हैं।
gajar ka halwa recipe with khoya इस रेसिपी में आप सीखेंगे:
हलवाई जैसा रंग और स्वाद कैसे लाएं-
कितना दूध डाले? कितना खोया इस्तेमाल करें?
हलवा लाल क्यों नहीं बनता?
गाजर का हलवा कितने दिन चलेगा?
Step-by-Step Gajar ka Halwa Recipe with Khoya
तो चलिए आज की मजेदार रेसिपी शुरू करते है। खोया वाला गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में 1 लीटर दूध गरम करेंगे।

तो मैंने यहां पर भैंस का दूध लिया है। आप चाहे तो गाय का दूध भी यूज कर सकते हैं। दूध जो है वह टोंड मिल्क नहीं यूज करें क्योंकि खोया उससे जल्दी अच्छे से नहीं बनेगा। तो यहां पर इसे उबल जाने देंगे। जैसे ही दूध में उबाल आ जाएगा ना हम गैस का फ्लेम लो कर देंगे। और इसे तब तक पकाएंगे जब तक यह 1/3 नहीं हो जाता है। तो यहां पर दूध अभी आधा हुआ है यह आप देख सकते हैं।

किनारो पर ऐसे स्क्रैच करते रहें और उसके बाद मलाई को दूध में मिलाते रहे। तो इससे यह जल्दी गाढ़ा हो जाएगा।
तो यहां पर आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूध गाढ़ी हो रही है उसी तरह यह मलाई जो है उसकी थिक होती जा रही है। तब हम क्या करेंगे यहां पर चीनी मिला देंगे और चीनी मिलाना इसने ऑप्शनल है लेकिन अगर आप इसमें चीनी मिलाएंगे तो यह जल्दी ड्राई होने लगेगा।

तो यहां पर मैंने आधा कप चीनी डाल दिया है चीनी डालते ही दूध जो है वह जल्दी गाढ़ा हो जाएगा। तो आप चाहे तो गैस का फ्लेम मीडियम कर दें और ऐसे लगातार मिक्स करते रहें। तो यह हमारा खोया जो है वो बनकर तैयार है इससे आप कोई भी मिठाई बना सकते हैं।

तो यह देखिए है न खोया बनाना आसान। तो इससे ज्यादा इसे नहीं पकाएंगे नहीं तो इसका कलर डार्क हो जाएगा। तो बस हम यहां पर गैस को बंद कर देंगे और इसे ठंडा हो जाने के लिए छोड़ देंगे, ठंडा हो जाएगा तो ये खोया जैसे दुकानों पर मिलता है वैसा बन जाएगा।

अब हम पैन में एक चम्मच घी गरम करेंगे।

जैसे ही घी गरम हो जाएगा तो हम इसमें थोड़े से काजू और बादाम को फ्राई कर लेंगे।

तो यहां पर घी मैंने गरम कर लिया है इसके बाद हम इसमें काजू और बादाम डाल देंगे। आप चाहे तो इसमें किशमिश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आपको पसंद है तो।

तो काजू और बादाम को ऐसे धीमी आंच पर थोड़ा सा रोस्ट कर लें इससे हलवे में बहुत अच्छा फ्लेवर आता है।

तो यहां पर मैंने इसे हल्का सा रोस्ट कर लिया है। अब हम इसे निकाल लेंगे और इसके बाद हम इसे कट करके हलवे में लास्ट में डालेंगे

तो यहां पर इसे ठंडा करके काट लें छोटे टुकड़ों में और तब तक हम क्या करेंगे की इसमें वापस घी डालेंगे।

तो पैन में हम दो से तीन बड़े चम्मच घी डाल देंगे अगर आपको घी ज्यादा पसंद है तो एक चोथाई कप घी का इस्तेमाल करे।

जैसे ही घी गरम हो जाएगा हम इसमें खीसा हुआ गाजर डाल देंगे।

मैंने यहाँ डेढ़ किलो गाजर लिए है गाजर को मैंने बारीक़ से खिस लिया है। तो यहां पर ये गाजर डाल लें। वैसे तो हलवे में जितना ज्यादा घी का इस्तेमाल किया जाए तो हलवा बहुत ही टेस्टी बनता है।

लेकिन अगर आप हेल्थ कौन्सियस है तो घी का इस्तेमाल कम करें। अब इसे अच्छी तरह से मिला दें जैसे ही घी और गाजर अच्छे से मिक्स हो जाएगा तो हम क्या करेंगे इसे 30 मिनट पकाएंगे तो यहां पर पैन को कवर कर दें और गैस का फ्लेम मीडियम कर दें। तो यहां पर ढक दे और गैस का फ्लेम मीडियम कर दें।

ध्यान रहे कि हर आठ से 10 मिनट बाद आपको ढक्कन हटाना है और इस अच्छे से मिक्स करना है ताकि नीचे का जो पका हुआ गाजर है वह ऊपर आ जाए और ऊपर वाला गाजर नीचे जाके अच्छे से पक जाए।

तो हमें गाजर को बराबर भागों से पकाना जरूरी है तो यहां पर वापस एक बार मिक्स करते रहो। जैसे ही गाजर पकता रहेगा इसकी क्वांटिटी कम होती जाएगी। यहां पर आप देख सकते हैं अभी टोटल 10 मिनट हो चुके हैं, 10 मिनट और पकाएंगे गैस का फ्लेम आप चाहें तो धीमा कर सकते हैं। तो यहां पर आधा घंटा हो चुका है और आप देख सकते हैं कि गाजर की क्वांटिटी पहले से कम हो गई है।

तो अब हम इसमें डालेंगे दूध तो यहां पर इतनी क्वालिटी के लिए डेढ़ कप दूध का इस्तेमाल करें

तो यहां पर ये उबला हुआ दूध है तो मैंने यहां पर गाय का दूध इस्तेमाल किया है। तो यहां पर आप मलाई वाले दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध डालने के बाद इसे अच्छे से मिला दे। इसे ढक दे इसके बाद इसे 15 मिनट धीमी आंच पर पका लेंगे। तो पैन को कवर किया है मैंने और गैस का फ्लेम यहां पर लो कर दें।

15 मिनट इसे आराम से पकने दे और 15 मिनट बाद यहां पर कवर हटके इसे अच्छे से मिक्स करेंगे और इसके बाद हम इसमें डाल देंगे चीनी तो यहां पर आधा कप चीनी डाल दें ध्यान रहे कि हमने खोया बनाते वक्त आधा कप चीनी का इस्तेमाल किया था।

तो यहां पर इतना ही चीनी डालें। बाद में जब गैस बंद करेंगे तो इससे पहले मिठास चेक कर लें। अगर आपको चीनी कम लगता है तो आप ऐड कर सकते हैं लेकिन यहां पर एक कप चीनी परफेक्ट है मिला के। तो चीनी डालने के बाद इसे धीमी आंच पर 15 मिनट और पकाएंगे। तो यहां पर चीनी को हमने अच्छे से डिसॉल्व कर लिया है। अब हम इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डाल देंगे तो एक चौथाई छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर डाल लें

और इसके बाद जो हमने काजू बादाम रोस्ट किया था उसे मैंने कट कर लिया है, आप चाहें तो इसे क्रश भी कर सकते हैं

इसके बाद यह जो हमने मावा बनाया था यह देखिए कितना सुक गया है। तो अब हम क्या करेंगे इसमें यह मावा डाल देंगे तो यहां पर 1 लीटर दूध का जो मावा है वह पूरा डाल दे रही हूं।

अब मावा डालने के बाद हम इसे ऐसे मिला देंगे और इसके बाद हम यहां पर 15 मिनट और पकाएंगे।

तो पहले हमने इसको 30 मिनट पकाया था उसके बाद दूध डाला था दूध डालने के बाद 15 मिनट, चीनी डालने के बाद 15 मिनट और यहां पर मावा डालकर 15 मिनट। तो आपको इतना समय तो देना पड़ेगा अगर आपको एकदम हलवाई वाली जैसे शादी में मिलता है वैसा खाने के लिए। तो यहां पर 15 मिनट हो चुके हैं और यह हमारा हलवा जो है वह बनकर तैयार है। अगर आप हलवे को ऐसे स्पैचुला पे उठाएंगे ना तो नीचे से जो पोर्शन आएगा वह थोड़ा सा डार्क आएगा मतलब हलवा हमारा एकदम सही बना है।

तब हम क्या करेंगे यहां पर गैस को बंद कर देंगे और इसे ले चलेंगे सर्व करने के प्रॉसेस में। अगर आपको इस हलवे में थोड़ा ज्यादा घी चाहिए तो आप ऐड कर सकते हैं तो गैस को बंद किया मैंने और इसे हम निकाल लेते हैं सर्विंग प्लेट में। तो यह हमारा गरमा गरम और सुपर टेस्टी गाजर का हलवा जो है वह बनकर तैयार है। जिसमें हमने होममेड खोया यूज किया है।

तो यह गाजर का हलवा खाने में जितना मजेदार है इसे बनाना भी उतना आसान है। बस थोड़ा समय आपको देना पड़ेगा लेकिन अगर आपको दोनों प्रोसेस जो है ना वो दोनों गैस स्टोव पे करेंगे तो यह फटाफट बन जाएगा। मतलब एक साइड खोया बना ले और एक साइड हलवा बना ले। तो आप इस Gajar ka Halwa Recipe with Khoya के हलवे की रेसिपी को जरूर ट्राय करें और यहां पर आप देख सकते हैं इसका टेक्सचर जो है वो बिलकुल ही होटल जैसा बना है तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी तो आप इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राय करें।
इसे भी जरूर पढ़े : biscuit cake recipe in Hindi
Tips & Tricks to Make Halwai-Style Gajar ka halwa recipe with khoya
- गाजर हमेशा लाल और ताज़ी लें, रंग बढ़िया आता है।
- हलवा हमेशा कड़ाही में बनाएं, कुकर में नहीं।
- खोया ताज़ा हो तो हलवे का स्वाद दोगुना हो जाता है।
- हलवा गैस बंद करने से पहले 2 मिनट तक खूब चलाएं — इससे रंग गहरा आता है।
- चाहें तो ऊपर थोड़ा सा रबड़ी डालकर भी सर्व कर सकते हैं।
Storage Tips – हलवा कितने दिन चलेगा?
- फ्रिज में — 5 से 7 दिन
- फ्रीजर में — 15 दिन
- दोबारा गर्म करने के लिए 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें
Gajar ka Halwa Recipe with Khoya में नुट्रिशन कितना होता है? (100g Approx)
- कैलोरीज : 210
- कार्ब्स : 28g
- फैट : 9g
- प्रोटीन : 5g
- कैल्शियम : High
- विटामिन्स : A & C Rich
FAQs – Gajar ka Halwa Recipe with Khoya
1. हलवे में कितना खोया डालें?
1 किलो गाजर के लिए 200–250 ग्राम खोया बिल्कुल परफेक्ट रहता है।
2. हलवा लाल क्यों नहीं बनता?
गाजर ताज़ी और लाल नहीं होने पर रंग फीका पड़ता है।
गाजर को घी में अच्छी तरह भूनना जरूरी है।
3. खोये की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
खोये की जगह: कंडेंस्ड मिल्क / मिल्क पाउडर / या फुल क्रीम दूध का अधिक उपयोग कर सकते हैं।
4. बिना घी के हलवा बन सकता है?
घी हलवे का असली स्वाद देता है, लेकिन चाहें तो कम मात्रा में बना सकते हैं।
5. बाजार जैसा स्वाद कैसे लाएं?
- खूब भूनें
- ताज़ा खोया का इस्तेमाल करे
- कड़ाही का उपयोग करे
- ऊपर से सूखे मेवे का तड़का दे
Conclusion
Gajar ka Halwa Recipe with Khoya एक पारंपरिक और हलवाई स्टाइल मिठाई है जो सर्दियों में हर घर में बनती है। सही मात्रा में गाजर, खोया और घी का इस्तेमाल करके आप आसानी से बाजार जैसा स्वाद घर पर पा सकते हैं। यह रेसिपी सरल, स्वादिष्ट और बिल्कुल परफेक्ट है।