egg curry recipe: ऐसी हेल्थी एग करी खाओगे तो उंगलिया चाटते रह जाओगे
आज इस आर्टिकल में मैं बनाने वाला हूं बहुत ही खास और मोस्ट डिमांडिंग egg curry recipe in hindi । यह रेसिपी की ग्रेवी बहुत ही खास है बहुत ही यूनिक है और इसको मैंने खास करके बनाया है बैचलर लोगों के लिए ताकि आसानी से सारी चीजे मिल जाए और बहुत ही आसानी से सब कुछ बन जाए। तो दोस्तों देर किस बात की चलो तो फिर शुरू करते हैं। तो सबसे पहले हमें चाहिए होंगे कुछ उबले हुए अंडे, अब अंडे तो आपको उबालने आते ही होंगे और अगर आपको अंडे उबालने नहीं आते तो मै आपको उसकी पूरी प्रोसीजर बताता हूँ।
अंडे उबालने का सही और सबसे परफेक्ट तरीका क्या है ? How to boil eggs | how to boil eggs perfectly?
अंडे प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत होते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। इससे कई तरह की डिशेस भी बनती है। लोगों को अपनी सेहत के अनुसार अंडे का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है की हम अगर कोई रेसिपी बनाने के लिए अंडा उबाल रहे हैं और वह ठीक से नहीं उबला तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है, कभी अंडे छीलते वक्त टूट जाते हैं तो कभी नरम ही रह जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे की अंडा उबालने का सही तरीका क्या होता है। ताकि आपकी कोई भी egg curry recipe in hindi की रेसिपी सहीसे बने और बिल्कुल भी खराब ना हो। साथ ही आप उसका भरपूर मजा ले सके। तो सबसे पहले बताते हैं की पानी खौलते वक्त उसमें अंडा कैसे डालें। लोग अक्सर ठंडे पानी में ही अंडा डालकर उसे उबलने के लिए चूल्हे पर चढ़ा देते है। ऐसा करने से अंडा सही से नहीं उबाल पाता छीलते वक्त वो बिखर जाता। सही तरीका यह है कि पहले पानी को उबलने देना चाहिए। जब पानी उबलने लगे तब उसमें अंडा डालना चाहिए। करीब पंद्रह-सोलह मिनट तक अंडे को उबलने देना चाहिए। इसके बाद गैस को बंद कर के अंडे को गर्म पानी से निकाल कर ठन्डे पानी में दाल देना चाहिए। करीब दस मिनट बाद ठंडे पानी सेे अंडे को निकाल कर छिलने पर अच्छे से छिल जाता है। अंडे को अक्सर बड़े बर्तन में उबालना चाहिए ताकि वो आपस में टकराएं नहीं आसानी से उबले। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उतना ही पानी डालें जिसमें अंडा डूब जाए। ज्यादा पानी डालने से समय की बर्बादी होती है।
इसके अलावा अंडे को हमेशा मध्यम आंच पर उबालना चाहिए ना तो आंच बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम। पानी में उबाल आने के बाद एक-एक अंडे को सतर्कता से डालें ताकि वो टूटे नहीं। इसके अलावा अच्छी तरह से उबले हुए अंडे का बीच का हिस्सा चमकदार होना चाहिए यह पीला या पाउडर जैसा नहीं होना चाहिए इसके पास हरा रंग नजर नहीं आना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो मान लेना चाहिए कि अंडा जरूरत से ज्यादा उबल गया है। उम्मीद है आपको यह तरीका पसंद आया होगा।
Ingredients for making egg curry recipe in hindi : एग करी को बनाने के लिए लगनेवाली सामग्री
सामग्री | प्रमाण |
अंडे | 4 |
लौंग | 5 |
काली मिर्च | 10 |
छोटी इलैची | 4 |
हरी मिर्च | 3 |
सुखी लाल मिर्च | 2 |
देगी मिर्च | एक चमच्च |
धनिया पाउडर | एक चमच्च |
लाल मिर्च पावर | एक चमच्च |
बेसन | एक चमच्च |
सौफ पाउडर | एक चमच्च |
टोमेटो | 6 |
अनियन | 2 |
मस्टर्ड आयल | दो चमच्च |
अदरक | एक चमच्च |
लहसन | एक चमच्च |
हल्दी | एक चमच्च |
नमक | एक चमच्च |
कसूरी मेथी | 2 से 3 चमच्च |
egg curry recipe in hindi को बनाने का सही तरीका क्या है ?
तो यहां पर हमने लिए है 4 अंडे
और अंडे के साथ साथ चाहिए होंगे हमें थोड़े से खड़े मसाले जैसे की लौंग, काली मिर्च और छोटी इलायची। साथ में यहां पर लिए है थोड़ी सी हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च भी ली है।
आप चाहे तो अपने हिसाब से कुछ चीजें घटा सकते हैं और कुछ चीजें बढ़ा सकते हैं। वह बिल्कुल आपके ऊपर है। जो इंपॉर्टेंट चीज होंगी वो मैं आपको जरूर बता दूंगा। तो यहां पर सूखे मसाले जो है जो आपको सारे लेने हैं वह है थोड़ी सी देगी मिर्च, काफी सर धनिया पाउडर, इसके साथ आपको चाहिए होगा थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और बेसन। अगर आपको मिल सके तो इसमें सौंफ का पाउडर जरूर डालें थोड़ा सा ही डालना है लेकिन सौंफ के पाउडर का जो टेस्ट आता है वह बहुत ही बढ़िया है।
अब दोस्तों मैं इसको बिल्कुल ढाबा स्टाइल बनाने वाला हूं और मैं इसलिए यहां पर कोई भी मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल नहीं करने वाला हूँ क्योंकि मुझे ये पता है अगर कोई बैचलर है
तो हर किसी के पास मिक्सर ग्राइंडर नहीं होते। तो इसलिए मैंने यहां पर प्याज को बहुत ही छोटा-छोटा काट लिया है आप भी इसको बिल्कुल छोटा-छोटा कांटे
और टमाटर को मैंने ऐसे घिस लिया है। आप चाहे तो टमाटर को काट भी सकते हैं। आप चाहे तो टमाटरो को मिक्सी में पीस भी सकते हैं। वह बिल्कुल आपके ऊपर डिपेंड है और मैंने इसको ऐसे घिस लिया है ताकि इसकी स्किन बहुत ही आराम से निकल जाए और ग्रेवी में स्किन बिल्कुल भी ना जाए।
तभी तो ग्रेवी बहुत ही बढ़िया बनेगी और घिसने के बाद आपको कुछ कुछ ऐसे टमाटर की प्यूरी मिल जाएगी।
तो चलो अब समय हो गया है इस अंडे को पकने का। तो मैंने यहां पर इस्तेमाल किया है सरसों के तेल को। सरसों के तेल का टेस्ट ही कुछ अलग आता है।
egg curry recipe in hindi को आयल में कैसे फ्राई करे
अगर हो सके तो आप सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें नहीं तो रिफाइंड ऑयल भी चलेगा, मक्खन भीे चलेगा लेकिन सरसों के तेल का टेस्ट कुछ अलग ही आता है।
तो यहां पर सबसे पहले हमें सरसों के तेल को जलाना है। बिल्कुल ऐसे की लगभग 200 डिग्री से भी ऊपर तक इसको लेकर जाना है और फिर गैस बंद करके इसको थोड़ा सा ठंडा करना है। और यहां पर कढ़ाई में अंडे डालने से पहले मैंने अंडों में थोड़े से छेद कर दिया है, ताकि इसके अंदर तक टेस्ट बहुत ही अच्छे से जाए।
ये देखिए आप कम से कम पांच छह छेद कर देना अंडे के ऊपर क्योंकि ये छेद बहुत ही जरूरी है। आपके अंडे बहुत ही जल्दी फ्राई हो जाएंगे इसको एकदम हाय फ्लेम पे फ्राय बिल्कुल भी ना करें मीडियम फ्लेम पर फ्राय करें और साथ-साथ इसको बार-बार हिलाते रहे। थोड़ा धीरे-धीरे करके तेल ऊपर डालते जाएं
और देखते ही देखते आपके अंडे बहुत ही जल्दी सारे फ्राय हो जाएंगे। और आपको कुछ ऐसे ही अंडे मिलेंगे।
अब दोस्तों बाकी तेल में हम बनाएंगे अपनी ग्रेवी तो यहां पर डालें अपने सारे खड़े मसाले और हरी मिर्च भी डाल दें ताकि तेल में बहुत बढ़िया सा मिर्ची का फ्लेवर आ जाए
और जैसी ही आपके मसाले थोड़े से भूुन जाए तो इसमें दाल दें अपने कटे हुए प्याज
और बस अब शुरू होता है भूनना। यहां पर आपको प्याज को, टमाटर को बहुत ही अच्छे से भूनना है तो आपको आराम से दस मिनट लग जाएंगे इन प्याज को भुनने में आपको इनको गोल्डन ब्राउन करना है।
यहां पर करछी को हिलाते रहे ग्रेवी तभी अच्छी बनेगी जब इसमें प्याज और टमाटर अच्छे तरीके से भुने जायेगे। तो ये देखिए प्याज कितने बढ़िया तरीके से भुन चुके हैं
तो आपको बिल्कुल इस स्टेज तक आपको लेकर जाना है और जैसे ही आप इस स्टेज से पहुंच जाए तो इसमें आप डाले अदरक लहसुन का पेस्ट और हल्दी।
इसको लगभग एक से दो मिनट तक भून ले और फिर डाले अपने टमाटर की प्यूरी
और अब टमाटर की प्यूरी को भी आपको बहुत ही अच्छे से बहुत ही देर तक भुनना है और जैसे आप टमाटर डालेंगे वैसे ही आपको ग्रेवी में नमक डालना है।
ताकि टमाटर पानी अच्छे से छोड़ें और जल्दी से भुने। अब मैंने यहाँ पे कांबिनेशन लिया है टमाटर का जैसे की देसी टमाटर लिए हैं और हाइब्रिड टमाटर लिए है, इसलिए ग्रेवी थोड़ी सी लाल अपने आप ही बनेगी। तो आप भी हो सके तो कोंबिनेशन करे। तो इसको दस मिनट तक बहुत ही अच्छे तरीके से भूनते रहे।
अभी ग्रेवी पुरी बनी नहीं है अभी तो देखो कितना और अच्छा कलर आता है तो जैसे ही आपको साइड में आपको दिखने लग जाए की तेल ऊपर आ गया है, टमाटर अपना सारा पानी छोड़ चुके हैं, बिल्कुल आपकी ग्रेवी लगभग पुरी तैयार है।
तो आप यहाँ पर डाले अपने सारे पिसे हुए मसालों का कांबिनेशन जिसमें हमने बेसन भी डाला था इन सबको भी आपको लगबघ 2 से 3 मिनट भूनना है वो भी लौ फ्लेम पे।
फिर डालें ग्रेवी में थोड़ा सा पानी
और अब आपको ग्रेवी, प्याज, टमाटर को पानी से गलाना है बिल्कुल जैसे मटन की ग्रेवी होती है बिलकुल मैंने कॉम्बिनेशन भी वैसे ही रखा है। हम तो इसे सरसों के तेल में भी बना रहे है तो आप इसको पानी डालके अच्छे से गलाते रहे यानि के कम से कम इसे पाँच मिनट तक इसको अच्छे से भूनते रहना है।
अब पानी डालने के पाँच मिनट के बाद आपको ग्रेवी कुछ ऐसे दिखनी लगेगी
तो यहाँ पर अब डालेंगे थोड़ी सी कसूरी मेथी और गरम मसाला
और बस ये बिल्कुल सही समय है फ्राइड अंडे डालने का
और इनको भी लगभग एक से दो मिनट तक ढक के पकने दे ताकि इनके अंदर तक टेस्ट बहुत ही अच्छे तरीके से चले जाए और एक दो मिनट के अंदरअंदर आपको कुछ ऐसा मिलेगा।
ग्रेवी का कलर बहुत ही अमेजिंग और इस ग्रेवी का टेस्ट बहुत ही बढ़िया है बहुत ही यूनिक है। आपको ऐसी अंडा करी बहुत ही अच्छी लगेगी और मैंने यहां पर कोई भी स्पेशल इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल किया ही नहीं है और अब यहां पर देख सकते हैं ध्यान से की जब मैं अपनी ग्रेवी डाल रहा हूं तो लगभग पुरी गल चुकी है। थोड़ी–थोड़ी दर-दरी ग्रेवी है, लेकिन वो भी पुरी लगभग गल चुकी है तो दोस्तों यही है ढाबे के ग्रेवी का सेक्रेट आप भी अपने घर पर बहुत ही आसानी से यह एग करी बना सकते हैं।
तो दोस्तों आपको सारे egg recipe in hindi कि लिस्ट इंग्रीेडिएंट्स और उसके मेजरमेंट मैंने स्टार्टिंग में बता दिए है तो दोस्तों अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट सेक्शन में लिख के जरूर बताएं और अगर कोई सुझाव है तो वो भी कमेंट सेक्शन में बताये। मुझे भी उससे सीखने को बहुत कुछ मिलेगा।